टीवी

तुलसी का जलवा बरकरार, अनुपमा को लगा झटका? 13वें हफ्ते की TRP लिस्ट में बड़ा उलटफेर

TRP Battle Week 13 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Breaks Into Top Five, Anupamaa Included

टीवी की दुनिया में 13वें हफ्ते की TRP रिपोर्ट सामने आ गई है और इस बार भी स्मृति ईरानी स्टारर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। हालांकि शो की टीआरपी में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद यह पहले स्थान पर बना हुआ है।

‘क्योंकि सास भी…’ फिर टॉप पर

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को इस हफ्ते 1.8 TRP मिली है। पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 2.0 थी। यानी इस बार थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन शो की पकड़ दर्शकों के बीच अब भी मजबूत है। इन दिनों शो में तुलसी, मिहिर और नोयना के इमोशनल ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं, जिसका असर इसकी TRP पर साफ नजर आ रहा है।

दूसरे नंबर पर ‘गंगा मां की बेटियां’

इस हफ्ते बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ‘गंगा मां की बेटियां’ ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। इस शो को भी 1.8 TRP मिली है, जबकि पिछले हफ्ते यह पांचवें नंबर पर था।

तीसरे स्थान पर ‘तुम से तुम तक’

शरद केलकर का शो ‘तुम से तुम तक’ तीसरे स्थान पर रहा है। इसकी TRP भी 1.8 दर्ज की गई है, जबकि पिछले हफ्ते यह 1.9 थी।

चौथे और पांचवें नंबर पर ये शो

चौथे स्थान पर शो ‘वसुधा’ रहा, जिसकी TRP 1.7 रही। वहीं रुपाली गांगुली का लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ इस हफ्ते फिसलकर पांचवें स्थान पर आ गया है। इसकी TRP भी 1.7 रही, जो पिछले हफ्ते 1.8 थी। 13वें हफ्ते की TRP लिस्ट में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं टॉप 5 में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां कई शोज की रैंकिंग में उतार-चढ़ाव नजर आया।